Press "Enter" to skip to content

टूरिस्ट बेलकम सेंटर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति / Shivpuri news

– कही रामायण किया चित्रण तो कहीं महाभारत पर हुआ नृत्य-

शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर प्रति रविवार की तरह इस रविवार को भी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के निर्देशन में पर्यटक स्वागत केंद्र पर देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, सूबेदार भानुप्रताप, डीएटीसीसी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर व महेंद्र सिंह राजावत, मनीष कुमार जैन, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर प्रमुख रूप से मौजूद थे।कार्यक्रम के प्रायोजक गिर्राज बंसल थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य व गिरीश मिश्रा ने किया।

 

सम्पूर्ण रामायण का किया चित्रण

आज आयोजित नृत्य के कार्यक्रम में विनीत शर्मा ग्रुप के कलाकारों ने सम्पूर्ण रामायण का दृश्य, सरस्वती वंदना, गणपति आराधना व झांसी की रानी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। वही आकृति तोमर ने महाभारत पर आधारित नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा शुभांगी सिंह, अनमोल भार्गव, ईस्टर्न हाइट स्कूल, पार्थ शर्मा, देविका शर्मा, संस्कृति उपाध्याय, नवधा मिश्रा, विराट जोशी, खुश भार्गव, शिवन्या भार्गव, आर जी ग्रुप, नैन्सी चौधरी, इशिका शर्मा, अंशिका उपाध्याय, ऋषिका राजावत, कनिका सिकरवार, मनस्वी विष्णु राठौर सहित कई कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

 

गायन में इन्होंने की भागीदारी

आजादी के अमृत महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सूबेदार भानुप्रताप सिंह सिकरवार, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश आचार्य, गीत खण्डेलवाल, दिव्यांश जैन, अंशीजा जैन, बुलबुल शर्मा, देवल गुप्ता, पार्थ शर्मा, मनस्वी जोशी, यशस्वी उपाध्याय ने धार्मिक व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जबकि वाद्य यंत्रो पर आशीष जैन, अस्मित खण्डेलवाल, अर्णव गोयल, दिव्यांश जैन ने संगत दी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!