Press "Enter" to skip to content

स्वामी विवेकानंद सद्भावना यात्रा से दिया शांति का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जयंती के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी द्वारा स्वामी विवेकानंद सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। सद्भावना यात्रा का शुभारंभ  गांधी आश्रम से किया गया। पंडित श्री प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने स्वामी विवेकानंद सद्भावना यात्रा को हरी झंडी दिखाई तथा उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया कि स्वामी विवेकानंद चाहते थे विश्व शांति हमेशा बनी रहे। 

सभी लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारे एवं सद्भावना के साथ रहें। साथ ही उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। इस अवसर पर कु.शिवानी राठौर राठौर जिलाअध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी में संबोधित करते हुए बताया की वर्तमान परिस्थितियां काफी अशांतिप्रिय हो रही हैं। विश्व में काफी तनावपूर्ण माहौल है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए आज जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोग से हम सभी स्वामी विवेकानंद जी की सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से हम जन जन तक यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी वसुधैव कुटुंबकम की तरह आपस में मिलजुल कर रहें तथा भारत देश एवं विश्व में शांति स्थापित करें। स्वामी विवेकानंद सद्भावना रैली के द्वारा शांति संदेश विभिन्न नारों के माध्यम से भी दिया गया।

 हम सब ने यह ठाना है विश्व शांति लाना है। रेली मे श्रीप्रकाश शर्मा जिला अध्यश ने युवाओ को होसला प्रदान किया। यह रैली गांधी सेवा आश्रम से प्रारंभ होकर माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड, कस्टम गेट, निचला बाजार,सदर बाजार होते हुए गांधी सेवा आश्रम पर समाप्त हुई। अंत में सभी युवा साथी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस रैली को सफल बनाने में श्री राम कुमार यादव, राजेश बिहारी पाठक, मोहित अग्रवाल, पुनीत शर्मा, शुभम राठौर, सत्यम नायक, आजाद खान, कालीचरण शर्मा, शिव सिंह गुर्जर, नलिन पंडित, राजेंद्र गुर्जर, विजय चौकसे,रईस खान ,जितेंद्र धाकड़,मोनू रजक, अशोक सगर, आदर्श परिहार, हिमांशु करोसिया, अमन राठौर,गगन नामदेव, रक्षा ओझा, सौम्या राठौर बिपिन झा, सुमित राठौर के साथ सभी साथी युवा  कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!