Press "Enter" to skip to content

प्रजापति मोहल्ले में खूनी खेल : नाराज पति ने पत्नी व सास पर किया कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक नाराज पति ने अपनी पत्नी व सास पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में सास व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


 

मिली जानकारी के अनुसार रामप्यारी पत्नि पलुआ प्रजापति व उसकी पुत्री ममता प्रजापति कमला स्थित वाबू क्वार्टर के पास स्थित प्रजापति मोहल्ले में निवास करती हैं। बताया गया हैं कि ममता की शादी करन प्रजापति के साथ हुई थी लेकिन  पति-पत्नि में मनमुटाव और आए दिन झगड़ा होने की बजह से ममता अपने पति का घर छोड़कर अपनी माँ के पास रह रही थी। इस बात से ममता का पति करन नाराज था। आज सुबह 8 बजे के करीब करन गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर अपनी सास के घर पहुंचा जहां उसने खुदकी पत्नि और सास पर कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला बोल दिया। जिससे सास के गले में आठ से दस टांके आए हैं और वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उसकी पत्नी ममता प्रजापति के पैर में भी गंभीर चोट हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!