Press "Enter" to skip to content

महिला जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’ का शुभारंभ रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी/ महिला
अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार
को पूरे प्रदेश में महिला जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ का शुभारंभ किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने इस
अभियान का शुभारंभ किया और सभी जिलों में एनआईसी वेबकास्ट के माध्यम से और
विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह कार्यक्रम देखा गया।

  कलेक्ट्रेट
सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश
सिंह चंदेल, डीएफओ श्री लवित भारती जिला पंचायत सीईओ श्री एचपी वर्मा, अपर
कलेक्टर श्री आर एस बालोदिया, एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद
रहे और शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिले की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली
महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता
अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ भी ली गई।

हस्ताक्षर अभियान
सम्मान
जन जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट
सभाकक्ष में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य
अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और महिला सुरक्षा के प्रति जन
जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी की।

रैली निकालकर दिया संदेश

सम्मान अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद महिला सुरक्षा एवं बालविवाह के
प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। थाना प्रभारी
दीप्ति तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

अभियान का उद्देश्य

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय ‘सम्मान’ अभियान का
मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी
सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक एवं
अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है,
ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने
कर्त्तव्यों का निवर्हन कर सकें। अभियान के दो मुख्य नारे हैं ‘कुछ कहो,
कुछ करो समझदारी से’ एवं ‘असली हीरो’।

साइबर अपराध से महिला सुरक्षा

अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के
कार्य भी किए जाएंगे। निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
होगा। वेबिनार, दूरदर्शन, एफ.एम. एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी
सायबर अपराध से सुरक्षा के लिये जागरूक किया जायेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान होगा। अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर
महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी
किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!