Press "Enter" to skip to content

हत्या का आरोपी बोला, पत्नी को भगाकर ले गया था दोस्त, इसलिए कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी। सुजवाहा गांव में अंधे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने तीसरे दिन ही सुलझा ली है। अशोक आदिवासी की हत्या करने वाला उसी का दोस्त निकला। दरअसल मृतक अपने दोस्त की पत्नी को भगाकर ले गया था। उसके बाद पत्नी किसी अन्य युवक के संग रहने लगी।

अपना घर उजड़ने से खफा दोस्त अर्जुन ने बदला लेने के लिए अशोक की हत्या कर दी। देहात थाना पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि अशोक (26) पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी खैराई की 27 फरवरी को पुलिस ने सुजवाहा गांव में फोरलेन किनारे सिर कुचली लाश बरामद की थी।

पहले दिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अगले दिन ही मृतक के परिजन आ गए और अशोक के रूप में शिनाख्त की। परिजनों से पता चला कि अशोक उसके दोस्त अर्जुन आदिवासी के संग गया था। पुलिस ने 1 मार्च को खैराई से लगे मजरा बाजना पहुंचकर एक घर से अर्जुन को पकड़ लिया। शुरुआत में तो अर्जुन ने अशोक की हत्या करने को लेकर टालता रहा।

पुलिस ने सख्ती की तो अर्जुन ने बताया कि शराब पीने के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। इस पर उसने अपनी बाइक में बांधकर रखी लोहे की रॉड निकालकर अशोक के सिर में हमला कर दिया। अशोक बेहोश हो गया तो हादसा दर्शाने के लिए घसीटकर फोरलेन की तरफ लाने लगा। करीब 50 फीट तक ही खींचकर लाया, ऊंचाई की वजह से शव खींचना मुश्किल होने लगा। तब पत्थर उठाकर सिर बुरी तरह कुचल दिया, फिर बाइक से भाग निकला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!