Press "Enter" to skip to content

अब आत्मनिर्भर बनेंगी बहन “सलमा”,”मदद संस्था”ने भेंट की “बिजली से चलने वाली सिलाई मशीन / Shivpuri News

मशीन पाकर छलक उठी आंखे,बोली “मदद”ने जगाई जिंदगी की आस…!

शिवपुरी। खुदा भी अपने रहमतों की उस पर ही बरसात करता है,

जो जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैया रहता है..!!

ऐसी ही रहमत ईश्वर ने आर्थिक रूप से अत्याधिक कमजोर एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज की…!!

कहते हैं मददगार का कोई धर्म नहीं होता, कोई मज़हब नहीं होता, उसके लिए तो सभी जरुरतमंद ईश्वर के बनाए हुए वह लोग हैं जिसकी मदद का माध्यम उसे खुद ईश्वर बनाता है ।ऐसे ही शिवपुरी जिले के सेवाभावी संस्थान मदद_संस्था ने आर्थिक रूप से अत्याधिक कमजोर एक जरूरतमंद महिला “सलमा”को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज मदद की।

बिजली से चलने वाली “सिलाई मशीन” जिला महिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुन्दरलाल के हाथो प्रदाय की गई जिसमें, मदद संस्था के तमाम सेवाभावी दानदाता, संरक्षक, सेवादार व मातृशक्तिया भी उपस्थित रही।

“मदद संस्था द्वारा अपने सेवाभावी सम्माननीय दानदाताओं का विनम्र आभार जिनके अमूल्य सहयोग से हर यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होता है.।साधुवाद उन परोक्ष दानदाता (जिन्होंने अपना नाम सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया था) का भी जिनके सेवाभावी शब्द मदद संस्था को सदैव प्रेरित करते है।सच,मदद संस्था सिर्फ आप जैसे सेवभावियो से ही है जो किसी जरूरतमंद के काम आ पा रही है।

स्वचलित बिधुत सिलाई मशीन से अपनी आजीविका की शुरुआत करने बाली बहन “सलमा”को भी शुभकामनाये ।माँ जानकी उसे आत्मनिर्भर बनाये।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!