Press "Enter" to skip to content

पोलोग्राउण्ड मैदान पर शुरू हुई अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता / Shivpuri News

शिवपुरी- शहर के मध्य पोलोग्राउण्ड मैदान पर जय भारत  हॉकी क्लब द्वारा अखिल भारतीय हॉकी  प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया जा रहा है  जिसमे शिवपुरी, श्योपुर, गुना, ग्वालियर  व कोटा, हरयाणा कानपुर की टीमो को आमंत्रित किया गया है । इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्दयेश्य खेल से खिलाडीय़ों को जोडऩा और जिले मेँ हॉकी की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मांझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मांझी (राजू ) विशिष्ट अथिति निर्मल राठौर और खेल युवा कल्याण विभाग से गीता लखेरा और अजय बाथम पत्रकार नेपाल बघेल उपस्थित रहे। 

 

जय भारत हॉकी क्लब से अर्चना केवट सोनिया खटीक मनोज राठौर दीपक राठौर नकुल राठौर एवं हॉकी प्रेमी  उपस्थित रहे। आज पहला मैच शिवपुरी और झाँसी के बीच खेला गया  जिसमे शिवपुरी ने झांसी को 7-5 से हराया  सभी अथितियो  का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।  प्रतियोगिता का संचालन गिरीश मिश्रा उर्फ  मामा के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में अंपायर मनोज राठौर और नकुल राठौर  थे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!