Press "Enter" to skip to content

भाजपा बोली, कांग्रेस नारी का सम्मान करना भूली / Shivpuri News

कांग्रेस नेता हुड्‌डा द्वारा महिला विधायकों से ट्रैक्टर में धक्का दिलवाने का भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध

शिवपुरी। महिला दिवस के दिन कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्‌डा द्वारा ट्रैक्टर में महिला विधायकों से धक्का दिलवाने के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के बैनर तले भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित कर नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्‌डा खुद ट्रैक्टर पर बैठे और महिला विधायकों से ट्रैक्टर में धक्का दिलवाकर महिला दिवस के दिन महिलाओं को अपमानित किया है। जबकि पूरी दुनिया कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित कर रही थी। यदि हुड्‌डा महिलाओं को ट्रैक्टर पर बिठाकर खुद धक्का देते तो यह महिलाओं का सम्मान होता। लेकिन कांग्रेस नारी का सम्मान करना भूल गई है। धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, पूर्व पार्षद सरोज धाकड़, लक्ष्मी जाटव, सुषमा ओझा, राजकुमारी परिहार सहित सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान सहित अन्य महिला कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: