Press "Enter" to skip to content

300 महिलाओं को सिखाए जाएंगे आत्म रक्षा के गुर / Shivpuri News

शिवपुरी। महिलाओ को सशक्त ओर समृद्ध बनाने की मुहिम रागिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित की जाएगी। जिसमें तकरीबन 300 महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ अपने मजबूत इरादों वाली महिला बनाया जाएगा। संस्था इस कार्यक्रम में महिलाओं को जोड़ने, उनकी कौशल विकास के साथ आत्मरक्षा को तैयार करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिवपुरी की 300 महिलाओं को आत्म रक्षा को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य है। वन स्टॉप सेंटर में आयोजित हुई जेंडर जागरूकता फाउंडेशन लोगों द्वारा सेफ टूरिज्म फ़ॉर बुमन को लेकर एक जेंडर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास के जॉइंट डायरेक्टर सुरेश तोमर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा महिलाओं आर्थिक उन्नति ही महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में सहायक है। उन्होंने अपने संवाद में महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर अपने अनुभब ओर विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का भी विस्तृत ब्यौरा दिया। साथ ही महिलाओं को आर्थिक संपन्नता डालने हेतु हर संभग मदद का सहयोग देने की बात की, वही कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं बाल विकास अधिकारी राहुल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का महत्वाकांक्षी मुहिम है इसमें महिलाओं और खास कर महिला पर्यटकों के हिसाब से शिवपुरी एक बड़ा कैद बन सकता है। हम अपनी ओर से इस कार्यक्रम में हर संभग प्रयास करेंग। कार्यक्रम का आभार वन स्टॉप सेंटर की सीडीपीओ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रद्धा त्रिवेदी, हरिमोहन उपस्थित रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!