Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रवादी कांग्रेस हरेक सरकार का है अभिन्न अंग: जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार / Shivpuri News

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी- राष्ट्रवादी कांग्रेस सरकार ने हमेशा सर्वहारा वर्ग की सोच को परिलक्षित किया है चाहे किसान हो या मजदूर या फिर कोई भी वर्ग हरेक को उसका अधिकार मिले और सरकार की जो प्रतिबद्वता आमजन के साथ होती है वह आमजन को मिले इसे लेकर सतत रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनहित में कार्य किया जाता है इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार साहब का जन्मदिन प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में इसलिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में मना रहे है ताकि ग्राम-ग्राम तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी पहचान बना सके और लोग पार्टी से जड़कर जनहित के मुद्दों को पार्टी के साथ मिलकर लड़े। यह बात कही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश वंशकार ने जो स्थानीय ग्राम डामरौनकलां करैरा में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पंवार के जन्मोत्सव पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश बंशकार के साथ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश शर्मा, संगठन मंत्री चंद्रहस तोमर, ग्वालियर प्रभारी जितेन सिंह श्रीवास्तव और एनसीसी के कार्यकर्ता पूर्व सरपंच घमंडी लाल बंशकार, पिछोर विधानसभा ब्लाक अध्यक्ष धनीराम बंशकार निवासी बदरवास शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नीलेश शर्मा के द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश में सरकार के संचालन और मुख्य मुद्दों को लेकर अपनी बात कही गई साथ ही मप्र की शिवराज सरकार पर उन्होंने आरोप लगाए कि यह मप्र की भाजपा सरकार जनविरोध सरकार है जिसमें केवल योजनाओं की घोषणाऐं होती है लेकिन धरातल पर कार्य ना के बराबर होता है इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस से जुड़कर लोगों को उनके अधिकार दिलाए जाए इसके लिए पार्टी हर संभव कार्य करेंगी। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!