शिवपुरी। खबर पिछोर के ग्राम जुंगीपुरा से आ रही है। यहां जमीन के सीमांकन को लेकर परिजनों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों लाठी, कुल्हाड़ी, बंदूक व कट्टे से हमला बोल दिया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए व कुछ को बंदूक के छर्रे लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस, तहसीलदार व आरआई भाग गए। घटना के बाद घायलों ने डायल 100 को फोन लगाया जिसके बाद पुलिस आई।
आमोलसिंह ने बताया कि उनकी जंगीपुर में जमीन है। उसी जमीन का सीमांकन कराने के लिए हमने आरआई, तहसीलदार को बुलाया था। इनके साथ पुलिस भी आई थी। आमोलसिंह के अनुसार उनके पिता जी एक लौटे लड़के थे जबकि उनके चाचा के 5-6 लड़के थे चूंकि हमारी जमीन का खाता नंबर एक ही है और उक्त लोगों ने पहले ही अपना हिस्सा ले लिया था वह अब हमारी जमीन में से आाा हिस्सा मांग रहे थे जिस कारण आए दिन विवाद होते रहते थे और उक्त लोग जमीन का आधा हिस्सा मांग रहे थे। इसी से परेशान होकर सीमांकन के लिए तहसीलदार, आरई को बुलाया था। सीमांकन के दौरान खेत पर रामस्वरूप, शंकरसिंह, बल्लू, रामराजा, शिवराजसिंह व उसका लडत्रका, कल्ला आ गए और विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख पुलिस, आरआई, तहसीलदार व पुलिस वहां से चली गई। जिनके थोड़ी दूर जाने पर उक्त लोगों ने बंदूक, लाठी, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में श्रीराम, बलवीर, अमोलसिंह यादव, ताकतसिंह आदि गंभीर घायल हो गए व कुछ को बंदूक के छर्रे भी लगे।
आमोलसिंह ने बताया कि मारपीट के बाद हम बेहोश हो गए थे हमें कोई भी बचाने नहीं आया। जब होश आया तो डायल 100 को फोन लगाया जिसके बाद पुलिस आई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Be First to Comment