Press "Enter" to skip to content

पॉश इलाके महल कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, मामला संदिग्ध / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां महल कॉलोनी में रहने वाली महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मामले को लेकर महिला के परिजनों ने हंगामा किया और महिला की ससुराल वालों पर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार सराफा बाजार की रहने वाली राशिका खंडेलवाल 27 वर्ष का शव घर में फंदे पर झूलता मिला। राशिका ने डेढ़ साल पहले पअमन नरूला से प्रेम विवाह किया था। रशिका की मौत के बाद ससुरालियों ने राशिका की मां को फोन आया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगा ली है। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतिका के शव को अस्पताल लेकर आए। यहीं मृतिका राशिका के परिजन आ गए और हंगामा किया जिसे देखकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए। परिजनों ने आरोप लगाया है राशिका की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: