Press "Enter" to skip to content

संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी गठित, धर्मेंद्र अध्यक्ष तारिक जिला सचिव मनोनीत / Shivpuri News

शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में एक बृहद बैठक होटल वनस्थली में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री तोमर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा मोर्चे के संरक्षक डॉ राजकुमार ऋषि एवं वनस्थली होटल के मालिक राकेश गुप्ता तथा राज्य कर्मचारी संघ की प्रांत अध्यक्ष वंदना शर्मा उपस्थित रही।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलोदा, संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को संयुक्त मोर्चे का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राज्य कर्मचारी संघ के तारिक सिद्धकी जी को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी को संयुक्त मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया गया इन तीनों की नियुक्ति से संयुक्त मोर्चा में गति का संचार देखने को मिला। इसी के साथ आज विकासखंड अध्यक्षों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। बैठक में तय किया गया कि आने 8 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा के क्रमबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में जिला स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!