शिवपुरी। जिले का किसान एक बार फिर संकट में आ गया है। बिना मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बुरी तरह कमर तोड़कर रख दी है। जिन किसानों की फसल बर्वाद हुई उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का जायजा नहीं ले रहा है।
बीते कुछ सालों से किसानों के ऊपर प्राकृतिक आपदा भारी पड़ रही है और उनकी फसल बर्वाद हो रही है। अगर फसल हो भी रही है तो मुनाफा उतना अधिक नहीं निकल पा रहा है। वहीं पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की पूरी तरह कमर तोड़ दी है। फसल बर्वाद हुई देख किसानों का रो-रोककर बुरा हाल है। किसानों ने बताया कि पिछली बार सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी अधिकारियों ने मौका-मुआयना भी किया लेकिन मुआवजा आज तक नहीं मिला। कार्यालय के चक्कर काटकाटकर परेशान हो गए। वहीं इस बार फिर से ओलावृष्टि व बारिश ने किसानों की फसल बर्वाद कर दी है। बीते दिनों कोलारस, बदरवास, रन्नौद क्षेत्र में ओलावृष्टि व बारिश होने के कारण कई गांवों के किसानों की फसल बर्वाद हो गई है।
Be First to Comment