शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1194.26 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 722.14 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1327 मि.मी., बैराड़ में 1329.20 मि.मी., पोहरी में 1424 मि.मी., नरवर में 1242 मि.मी., करैरा में 929 मि.मी., पिछोर में 987.10 मि.मी., कोलारस में 1235 मि.मी., बदरवास में 1152 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1123 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Be First to Comment