पोहरी पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी भ्रमण पर आए। उन्होंने जिले में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। पुलिस कंट्रोल रूम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के साथ भी चर्चा की। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल से राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में चर्चा की।
प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पोहरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोहरी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन के स्तर पर बचाव कार्य के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। टीम अलर्ट होकर काम कर रही है। बाढ़ क्षेत्र में फसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा।
Be First to Comment