पिछोर। खोड़ कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने केरोसिन
डालकर आत्मदाह कर ली। मृतक के परिजन का आरोप है कि दस साल पहले मनोज लोधी
ने प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद उसकी पत्नी दूसरे युवक से बातचीत करने
लगी थी। इसी से दु:खी होकर मनोज ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया है।
मनोज
लोधी (30) पुत्र मुन्नालाल लोधी निवासी खोड़ ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे घर
पर केरोसिन डाकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए जिला
अस्पताल शिवपुरी ला रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनोज लोधी ने
एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन उसकी पत्नी पर गंभीर
आरोप लगाते नजर आए। छोटे भाई सुरेश लोधी का कहना है कि भाई को बचाने के लिए
भाभी ने किसी को आवाज तक नहीं लगाई। दहलीज पर खड़े होकर तमाशा देखती रही।
आत्मदाह
के बाद मनोज बुरी तरह झुसल जाने की वजह से आंगन में तड़प रहा था। करीब आधा
घंटे तक मनोज मदद के इंतजार में पड़ा रहा। भोपाल में पदस्थ खोड़ निवासी गनमैन
ने देखा और लोगों की मदद से मनोज को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने केस दर्ज
कर लिया है।
Be First to Comment