Press "Enter" to skip to content

लिव-इन में रहा, किया शोषण, अब बोला-शादी कर लूंगा, पर कर दूंगा हत्या / Shivpuri News

 

शिवपुरी। कोतवाली थाने के फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ बैराड़ क्षेत्र के ग्राम सिलपरी का मंगल धाकड़ पिछले दो साल से लिव-इन में रह रहा था। जब महिला ने शादी के लिए दबाब बनाया, तो वह भागने लगा। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता पहले कोतवाली गई। वहां से महिला थाने भेज दिया गया। यहां सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता शुक्रवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल से मिली। एसपी ने फिर से आवेदन के साथ पीड़िता को महिला थाने भेजा।

महिला जब फिर से महिला थाने पहुंची, तो उसे वहां से दुत्कार कर भगा दिया गया। ऐसे में पीड़िता धरना देने की बात कह कर महिला थाने पर ही बैठ गई है। उसका कहना था, जब तक सुनवाई नहीं होगी, यहीं बैठी रहूंगी। मामले में जब महिला थाना प्रभारी एसआई प्रियंका से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

आरोपी सहित माता-पिता ने दिया था शादी का आश्वासन
पीड़िता ने बताया, करीब 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। 3 साल बाद पति की मृत्यु हो गई। उसके बाद वह बेटे और बेटी के साथ रह रही थी। दो साल पहले मंगल सिंह नामक युवक उसे मिला। युवक और उसके परिवार वालों ने उसे शादी का भरोसा दिया। बच्चों को स्वीकारने का भरोसा दिया। इसी के चलते वह दो साल से मंगल सिंह के साथ लिव-इन में रह रही थी।

पीड़िता के अनुसार जब उसने शादी के लिए दबाब बनाया, तो अब मंगल भाग रहा है। यही वजह है कि मैं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं। इस प्रकरण में मंगल सिंह का पक्ष जानने के लिए जब उसे फोन किया, तो उसने शिकायत की बात सुनते ही फोन काट दिया। इसके बाद उसने फोन अटेंड नहीं किया।

शादी कर लूंगा, पर कर दूंगा हत्या
महिला का कहना है, पुलिस शिकायत के बाद आरोपी उससे मिला। धमकी दी है कि वह पुलिस दबाब में उससे शादी तो कर लेगा, बाद में उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर देगा। ऐसे में महिला भयभीत होने की बात कह रही है

ये बोले जिम्मेदार
एसडीओपी अजय भार्गव ने कहा कि मामले में मैं खुद महिला थाने पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: