Press "Enter" to skip to content

कूनो राष्ट्रीय उद्यान के ’सिंह प्रोजेक्ट’ का मुख्यालय ग्वालियर से शिवपुरी किया / Shivpuri News

मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक अब शिवपुरी बैठेंगे, माधव नेशनल पार्क व करैरा अभयारण्य की जिम्मेदारी भी संभालेंगे

शिवपुरी। प्रदेश सरकार ने लायन प्रोजेक्ट (सिंह परियोजना) का मुख्यालय ग्वालियर के स्थान पर शिवपुरी कर दिया है। विधिवत गजट नोटिफिकेशन निकालकर यह परिवर्तन किया है। खास बात यह है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं करैरा अभयारण्य भी मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक लायन प्रोजेक्ट के अधिकार क्षेत्र के अधीन कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार ने 20 जुलाई को मुख्य वन संरक्षक सिंह परियोजना ग्वालियर को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मप्र के राजपत्र में 9 जुलाई 2021 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक, लायन प्रोजेक्ट (सिंह परियोजना) ग्वालियर का मुख्यालय ग्वालियर के स्थान पर शिवपुरी किया है। जिसके तहत कूनो राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं करैरा अभयारण्य भी मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक लायन प्रोजेक्ट के अधिकार क्षेत्र के अधीन किए गए हैं। मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान का पद प्रस्थगित रखा गया है। जारी पत्र के अनुसार अधिसूचना के पालन में शिवपुरी मुख्यालय पर मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक लायन प्रोजेक्ट तथा संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं करैरा अभयारण्य प्रभार मुख्य वन संरक्षक शिवपुरी से प्राप्त कर कार्य का संचालन प्रारंभ करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!