शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को घर पर अकेला छोड़ बाजार गई और कुछ समय बाद लौटी तो नाबालिग लापता थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 सितंबर को वह अपनी 15 वर्षीय पुत्री को छोड़कर बाजार सामान लेने गई थी जब लौट कर आई तो लड़की घर पर नहीं थी। उसके द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं संबंधितों को फोन लगाकर पता लगाया लेकिन उसका र्को सुराग नहीं मिला है। फरियादिया ने बताया कि उसकी लड़की सूरज नामदेव से बात करती थी उसी पर शक है।
Be First to Comment