Press "Enter" to skip to content

अंजली खत्री ने हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एसोशिएसन का कार्यभार संभाला / karera News

करैरा:- आरटीसी करैरा, भारत तिब्बत सीमा पुलिस में अंजली खत्री (एक्सीक्यूटिव चीफ) ने हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एसोशिएसन, का कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व अंजली खत्री एन.आई.टी.एस.आर.डी.आर. में ’हावा’ का कार्यभार देख रही थी। श्रीमती अंजली खत्री के आरटीसी करैरा में आगमन पर संस्थान की हावा शाखा की सदस्याओं सुमन राजपूत, प्रियंका डेका, मनीषा भड़ाना,  खुशी भाटी व सुनीता ने पुष्प दस्ता प्रदान कर उनका हार्दिक स्वागत किया। एक्सीक्यूटिव चीफ,  अंजली खत्री ने करैरा कैम्पस में आगमन पर प्रसन्नता वयक्त की। विशेषकर उन्होने यहाँ के वातावरण को अन्य स्थानों की तुलना में स्वच्छ व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने का वर्णन किया। 

 हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एशोसिएसन की इकाई आईटीबीपी में एक ऐसी इकाई है जो महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करती है। एक्सीक्यूटिव चीफ ने हावा सदस्याओं को प्रेरित किया कि हावा की प्रत्येक गतिविधियों में हिस्सा लें। संस्थान में मासिक सभा के कार्यक्रमों में भी अवश्य अपनी भागीदारी दं। शेष हम सभी आपसी सहयोग के साथ कार्य करते रहेंगे।    

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!