करैरा। खबर करैरा क्षेत्र से आ रही है। यहां टोडा करैरा कृष्णा ढावा के पास झांसी की तरफ से आ रही एक कार अनियंित्रत हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। घटना में कार में सवार 2 लोग घायल हो गए जिसमें 1 की हालत बेहद नाजुक थी जिसकी मौत हो गई। मृतक पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है। वहीं दूसरा घायल चिराग गुप्ता है घटना सुबह 7 बजे की है। फिलहाल दोनों घाायलों को करैरा अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
Be First to Comment