Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी द्वारा किया गया पौधारोपण  / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने के लिए राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भातिसीपु बल के निर्देशन में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ 16 जुलाई को कृषि उपज मंडी परिसर से किया गया।

इसी क्रम में रविवार को राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक, स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक छात्र-छात्राओं के सहयोग से शहर मेें स्थित गांधी पार्क में 200 पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी, डाॅ. एसएस खण्डेलवाल जिला समन्वयक एनएसएस, गीता दीवान निदेशक हैप्पी डे स्कूल, रेखा पाठक, वंदना शिवहरे एनजीओ संचालिका, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की साक्षी गोयल, स्वंयसेवक छात्र-छात्राएं एवं दूरसंचार वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पौधारोपण के दौरान राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी ने संदेश दिया कि धर्मशास्त्रों में पौधाारोपण को पुण्यदायी कार्य बताया गया है। इसका कारण यह है कि वृक्ष धरती पर जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। साथ ही आह्वान किया कि शहर में स्थित स्कूल, काॅलेज प्रशासन इस पौधारोपण अभियान में आगे आए एवं आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के साथ मिलकर पौधारोपण करके शिवपुरी को हरा-भरा बनाएं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!