Press "Enter" to skip to content

वाहन की टक्कर से दादी की मौती, नाती व नातिन बहू घायल / Shivpuri News

शिवपुरी|फोरलेन हाइवे पर मुन्ना ढाबे के पास सोमवार की शाम 7:15 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 75 साल की दादी की मौत हो गई है। जबकि उसका नाती व नातिन बहू घायल हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नथिया (75) पत्नी सरवन रजक निवासी कांकर सोमवार की शाम अपने नाती अरविंद (21) पुत्र ब्रजमोहन रजक और नातिन बहू शिववती (20) पत्नी अरविंद के संग बाइक से खेत से घर लौट रही थी। सतनवाड़ा क्षेत्र में मुन्ना ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नथिया बाई रजक की मौत हो गई है। जबकि अरविंद व शिववती घायल हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!