Press "Enter" to skip to content

4 दिन से गोराटीला पर फसे डायमंड कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी, एयरलिफ्ट कर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस की सिंध नदी मं आई बाढ़ के कारण कई लोग इस पानी में फस गए। इसी बाढ़ के पानी में डायमंड कंस्ट्र्क्शन कंपनी के 24 कर्मचारी फस गए जिन्हें रेस्क्यू कर सही सलामत बचा लिया गया। रविवार से शुरू हुई बारिश ने सभी नदी में सैलाव ला दिया। सिंध ने भी इस बार अपनी सारी सीमाएं पार कर दी और अपने रौद्र रूप में बह रही है। बाढ़ आने के कारण गोराटीला पुल पर निर्माण कार्य चल रहा ह। यह निर्माण कार्य डायमंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इस पुल काे के निर्माण में लेबर व कंपनी के कर्मचारी लगे हुए थे जो फस गए। जब इसकी जानकरी सेना के जवानों को लगी तो दो हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर कर्मचारियों को बाहर निकाला। यह कर्मचारी चार दिन से बाढ़ में फसे हुए थे। कंपनी के साइड मैनेजर गौतम वर्मन ने बताया कि वह गोराटीला पर बांध निर्माण का कार्य कर रहे थे। भारी बारिश व बाढ़ के कारण ग्रामीण तो गांव खाली कर ऊंची जगह पर चले गए वहीं हमने इन्हीं किसानों की झाेपड़ियों में रात गुजारी और सिंध का पानी पीकर अपनी जान बचाई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: