Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर और एसपी ने की ऑटो की सवारी, गली-गली में घूमकर वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित / Shivpuri News

शिवपुरी। वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जन जागरूकता के लिए गुरुवार को एक नया तरीका अपनाया कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेशसिंह चंदेल ने ऑटो की सवारी की। उन्होंने गली गली में घूम कर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वयं ऑटो चलाया और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक भी इस जागरूकता अभियान में भागीदार बने।

यह जागरूकता रैली शहर के कई इलाकों से होकर गुजरी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक टीम के साथ माधवचौक से कमलागंज, ग्वालियर वाईपास, करोंदी सम्वेल, पी.जी.कॉलेज रोड से फिजीकल, गायत्री मंदिर से पुनः माधवचौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, टेकरी गर्ल्स स्कूल, 14 नम्बर कोठी, मिर्ची बाजार से अग्रवाल धर्मशाला पर रैली का समापन किया गया।
अभी दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। इस महाअभियान के दौरान जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों ने वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंचकर बड़े उत्साह से वैक्सीन लगवाई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार पूरी टीम ने काम किया। ना केवल अधिकारी कर्मचारी बल्कि जनप्रतिनिधि समाजसेवियों ने भी वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर काम किया।

वैक्सीनेशन के प्रति जन जागरूकता के लिए शहर में ऑटो वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया। इन्हीं ऑटो से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शहर का भ्रमण करने निकले और माइक हाथ में लिया और लोगों से अपील की। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। कोविड की दूसरी लहर  की गंभीर स्थिति हम सभी देख चुके हैं इसलिए अब हमें कोई लापरवाही नहीं करनी है। वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाना है। ना केवल अपने परिवार बल्कि अपने मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार सभी लोगों को प्रेरित करना है और कोविड से जंग जीतना है।

अग्रवाल धर्मशाला में वैक्सीनेशन केंद्र का लिया जायजा

कलेक्टर और एसपी शहर में रैली के बाद अग्रवाल धर्मशाला में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों का उत्साह वर्धन किया और वैक्सीनेशन कराने आए लोगों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए। साथ ही लोगों का हालचाल पूछते हुए कहा कि जिन्होंने वैक्सीनेशन करा लिया है वह अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: