Press "Enter" to skip to content

अर्जुन कपूर के लिए उनके फैन की दीवानगी देख रह जाएंगे दंग –

बॉलीवुड सितारों को लेकर फैन्स की दीवानगी जगजाहिर है। सलमान खान हो या शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन हो या आमिर खान। हर किसी के लिए फैन्स में क्रेज देखने को मिलता है। इस फेहरिस्त में एक नाम अर्जुन कपूर का भी जुड़ गया है। हाल ही में एक वाकया ऐसा हुआ जिसे सुनकर अर्जुन कपूर भी हैरान रह गए।
दरअसल अर्जुन कपूर से मिलने के लिए एक लड़की उनके बंगले के बाहर पहुंची थीं। बुधवार को जब लड़की ने अर्जुन से मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने यह कहकर रोक दिया कि कपूर शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हैं। कुछ दिनों बाद लौटेंगे।
यह सुनकर लड़की वहां ही सड़क पर सो गई। ये लड़की नासिक से पढ़ाई कर रही है। गार्ड के मना करने के बाद लड़की ने घर के बाहर ही डेरा जमा लिया। रातभर वहीं सड़क पर ही वो सोती रही। वो अगले दिन भी रुकी। मगर अर्जुन जब नहीं लौटे तो वो वहां से चली गईं।
अर्जुन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तो अर्जुन ने कहा ‘मुझे बुरा लग रहा है। मेरे ड्राइवर ने मुझे यह बताया कि एक लड़की मुझसे मिलना चाह रही थी। मुझे उससे मिलने में बहुत खुशी होगी। कोई उसे बताओ की मैं अगले हफ्ते तक फ्री हूं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!