Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप मंे अपने दायित्वों का निवर्हन करें भाजपा कार्यकर्ता : प्रहलाद भारती / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आम जनता और प्रशासन के बीच सेतु के रूप में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान किया गया है। इस क्रम में विगत दिवस पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैराड में आयोजित उक्त कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती बतौर मुख्य वक्ता के रूप मंे उपस्थित हुए। पूर्व विधायक भारती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संबाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोनो वायरस की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया है कि वे आमजन और प्रशासन के बीच स्वास्थ्य संयोजक के रूप में सेतु की भांति अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

उन्होने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि समय आने पर हम सब को पार्टी की मूल अवधारणा सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कोरोना वायरस महामारी के विगत भयाभय परिणामों से आमजन को अवगत कराते हुए इससे बचाव हेतु समय समय पर प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने हेतु प्रचार प्रसार करें।

 

आयोजित कार्यशाला में बैराड भाजपा मण्डल की सह प्रभारी अनीता झा, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह चौहान, रामपाल रावत, मुन्ना रावत, देवेन्द्र गुप्ता, धीरज सिंह रावत, अभिजीत भदौरिया, भूपेन्द्र रावत, धर्मवीर भारद्वाज, गणेश धाकड सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!