Press "Enter" to skip to content

भारतीयों नफरत छोड़ो देश को जोड़ाे – पं. श्रीप्रकाश शर्मा / Shivpuri News

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी। आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी सेवाश्रम पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में यह संदेश दिया कि ‘भारतियों नफरत छोड़ो देश को जोड़ो’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि सबसे पहले आदिवासी बहनों द्वारा ध्वजारोहण करके फिर राष्ट्रीय गीत द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यालय प्रभारी महामंत्री राजेश बिहारी पाठक एबं चंद्रकांत शर्मा के निर्देशन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बहन राधा आदिवासी, मंजू, प्रेमवती, सिया, दुलारी एवं शीला आदिवासी को शॉल एवं श्रीफल के साथ माल्यार्पण कर कांग्रेस की महिला नेत्रिओं द्वारा सम्मानित किया गया। भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपकिशोर वशिष्ठ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्री प्रकाश शर्मा ने भारत छोड़ो आंदोलन और देश की आजादी में आदिवासी वीरों का महत्व एवं महानता तथा महान विभूतियां महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोष, तात्या टोपे ,खान अब्दुल गफ्फार खान आदि के संघर्ष पर व्यापक प्रकाश डाला और आजादी एवं देश पर कविता एवं गीतों को भी गाया गया अन्त में कार्यक्रम के आयोजक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा देश की आजादी में बलिदान हुई हस्तियों पर संक्षिप्त उद्बोधन देकर सभी का आभार व्यक्त किया एवं मिष्ठान का वितरण कराया कार्यक्रम का संचालन राजेश बिहारी पाठक ने किया कार्यक्रम में बासित अली, ओम प्रकाश शर्मा, वीरसिंह गुर्जर, साहब सिंह कुशवाह, नरेंद्र जैन भोला, संजय शर्मा, राजकुमार बंसल, सरवन लाल धाकड़, हबीबुर्रहमान, इंदु जैन, अमृत लाल जाटव, शिवानी राठौर, रूपाली खंडेलवाल, शिल्पी राठौर, प्रिया शिवहरे, राजकुमारी जाटव, नलिन पंडित, केके खंडेलवाल, आदर्श परिहार, शांतनु सिंह कुशवाह, साबिर बाबूजी, असीरबेग मिर्जा, भूपेंद्र सिकरवार, रघुराज सिंह, कमला किशन, राजा बाबू कुशवाह, रितेश जैन, ट्विंकल रजक, कृष्णा शाक्य, मोहन सिंह, रामस्वरूप ओझा, भगवान सिंह कुशवाह, विशाल वर्मा, भरत परिहार, महेंद्र चंदेरिया, याकूब खान, मुकेश उदैया, मुकेश लोधी, रिंकू मास्टर, राम किशन सोनी, लक्ष्मंत्र शर्मा, कपिल यादव, अंकेश प्रजापति, छुट्टन खान भगवान सिंह कुशवाह अशोक लोधी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: