शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 1 जून से अभीतक 441.47 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 253.62 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 429.50 मि.मी., बैराड़ में 569.70 मि.मी., पोहरी में 429 मि.मी., नरवर में 523 मि.मी., करैरा में 376 मि.मी., पिछोर में 318 मि.मी., कोलारस में 475 मि.मी., बदरवास में 516 मि.मी. एवं खनियाधाना में 337 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Be First to Comment