शिवपुरी। जिले में 1 जून 2021 से अभी तक 138.28 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 157.61 मिमी औसत वर्षा हुई थी।
भू.अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 158 मिमी, बैराड़ में 173 मिमी, पोहरी में 113 मिमी, नरवर में 148 मिमी, करैरा में 148 मिमी, पिछोर में 98 मिमी, कोलारस में 161 मिमी, बदरवास में 114 मिमी एवं खनियाधाना में 131 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
Be First to Comment