शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 1 जून 2021 से अभीतक 95.22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 86.31 मि.मी.औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 128 मि.मी., बैराड़ में 101 मि.मी., पोहरी में 89 मि.मी., नरवर में 127 मि.मी., करैरा में 92 मि.मी., पिछोर में 63 मि.मी., कोलारस में 68 मि.मी., बदरवास में 96 मि.मी. एवं खनियाधाना में 93 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Be First to Comment