Press "Enter" to skip to content

बकरी बनी सरकारी मेहमान, पुलिस कर रही खातिरदारी / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बारई में एक अजीम मामला सामने आया है। यहां एक बकरी सरकारी मेहमान बन गई है। अब पुलिस उसकी खातीरदारी कर रही है। बुधवार को बरई निवासी धर्मेंद्र यादव ने गांव के ही सूरज पाल की बाइक और प्रकाश पाल की बकरी चोरी कर बेचने के लिए लुकवासा आ रहा था।

पुलिस चेकिंग के दौरान धर्मेंद्र बकरी और बाइक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस को संदेह होते ही पुलिस ने धर्मेंद्र को थाने में बिठा लिया और सख्ती से पूछ-ताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। आरोपी के कब्जे से बकरी और बाइक दोनों बरामद कर लिया गया है। अब बकरी को खिलाने को पत्तियों की व्यवस्था की जा रही है।

अब बकरी का क्या होगा ये तो कोर्ट के आदेश के बाद ही पता चलेगा। चौकी प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि रात को बारई से बकरी और बाइक चोरी हुई थी। चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से दोनों चीजें बरामद कर ली गई हैं। बकरी को खिलाने ले लिए पत्ती आदि की व्यवस्था की है। अब कोर्ट के आदेश पर बकरी के संबंध निर्णय लेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: