शिवपुरी।
तेज धूप के साथ जिले में गर्मी बढऩे लगी है। बुधवार को सात किमी प्रति
घंटे की रफ्तार से दो घंटे तेज गर्म हवाएं चलीं, इससे दिन का तापमान बढ़कर
40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के
मुताबिक आसपास के क्षेत्रों में 42 डिग्री तक पारा पहुंचने का अनुमान लगाया
जा रहा है। हालांकि लू का चलना शुरू हो गया है।
बुधवार सुबह से ही
सूरज ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया। इससे सुबह 9 बजे से ही धूप की तपन
परेशानी बनने लगी। दोपहर दो बजे से तेज पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गईं, जो
करीब तीन बजे तक जारी रहीं। इससे दिन का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस
पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम
तापमान भी 23 डिग्री पर पहुंच गया, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री
सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के अलावा रात को भी
गर्मी शुरू हो गई है।
पंखे होने लगे बेअसर
तेज गर्मी के
कारण कारण रात में पंखों की हवा भी बेअसर होने लगी है। शहर के फर्नीचर
व्यवसायी अभिषेक शर्मा के मुताबिक अब कूलर के बिना काम ही नहीं चल रहा है।
गर्मी बहुत बढ़ गई है। हालत यह है कि दोपहर में तेज गर्मी के कारण ग्राहक
भी कम आ रहे हैं।
Be First to Comment