Press "Enter" to skip to content

15 केंद्रों पर होगी मप्र राज्य सेवा और राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 दो सत्रों में रविवार 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में शिवपुरी शहर में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक आयोजित होगी।

मप्र लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा हेतु सुचारू रूप से संपन्ना कराने के लिए शिवपुरी जिले में 10 अशासकीय परीक्षा केंद्र स्थापित कर अतिरिक्त केंद्राध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शिवपुरी पब्लिक स्कूल के लिए प्राचार्य शासकीय माडल उमावि शिवपुरी विनय गोपाल बेहरे, गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी के लिए शासकीय उमावि क्रमांक-दो की व्याख्याता उपमा चतुर्वेदी, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के लिए प्राचार्य शासकीय हाइस्कूल सिंह निवास के प्राचार्य अशोक कुमार कनकने, सेंट चार्ल्स स्कूल पोहरी रोड के लिए शासकीय हाइ स्कूल सतनवाड़ा के प्राचार्य विवेक महिंद्रा, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के लिए शासकीय कन्या उमावि पोहरी के प्राचार्य रामप्रकाश जाटव, हैप्पी डेज स्कूल शिवपुरी के लिए शासकीय हाइस्कूल डेहरवारा के प्राचार्य पलकूराम भगत, शिक्षा भारती निकेतन शिवपुरी के लिए प्राचार्य शासकीय कन्या उमावि सदर बाजार के प्राचार्य नरेंद्र कुमार जैन, बाल शिक्षा निकेतन हासे स्कूल के लिए शासकीय उत्कृष्ट मावि क्र.1 के व्याख्याता अनिल कुमार चौबे, वीटीपी हासे स्कूल के लिए शासकीय मॉडल उमावि पोहरी महेश कुमार शर्मा, भारतीय हायर सेकंडरी स्कूल के लिए शासकीय उत्कृष्ट उमावि कोलारस के लिए प्राचार्य ख्याली चंद्र जाटव को नियुक्त किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!