शिवपुरी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को प्रदेश में 26 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें शिवपुरी जिले से तीन डिप्टी कलेक्टर का दूसरे जिलों में तबादला हुआ है। इसी के साथ शिवपुरी जिले में तीन डिप्टी कलेक्टर कम हो गए हैं। इस तबादला सूची में बाहर से एक भी डिप्टी कलेक्टर को शिवपु
री नहीं भेजा है। इस कारण प्रशासनिक कामकाज में परेशानी आना लाजमी है।
पोहरी एसडीएम जगदीश प्रसाद गुप्ता का ग्वालियर तबादला हो गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर केआर चौकीकर आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय भोपाल तबादला हुआ है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल का श्योपुर जिले में तबादला हो गया है। इस तरह शिवपुरी जिले में तीन डिप्टी कलेक्टर कम हो गए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि दो डिप्टी कलेक्टर कम होने से प्रशासनिक कामकाज में समस्या आना लाजमी है। हम इस बारे में बात जरूर करेंगे।
Be First to Comment