शिवपुरी। खबर फतेहपुर इलाके से आ रही है। यहां एक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। हादसा दूध गर्म करते समय घटित हुआ। घटना में लाखाें का नुकसान होना बताया जा रहा है। आगजनी की खबर मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक दमकल पहुंचती तब तक आग पर काबू पा लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक सूर्यवंशी निवासी फतेहपुर रोड श्रीराम बिग सिनेमा की सामने वाली गली मंगल हौजरी ने बताया कि दोपहर के समय वह रसोई में दूध गर्म कर रहे थे तभी अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते देख अभिषेक तुरंत घर से बाहर निकल आए और पड़ौसियों को आवाज दी। इसके बाद डायल 100 व दमकल को फोन लगाया। लेकिन जब तक दमकल आती तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था। इसी दौरान डायल 100 के साथ पवन कुमार जाट आए और घर के अंदर जाकर गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। सिलेंडर से लगी इतनी भयंकर थी कि रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं घर का अन्य सामान भी इस आग की चपेट में आ गया और घर की दीवारों में दरार हा गई। घटना में लाखाें का नुकसान होना बताया जा रहा ह। अभिषेक ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। माता-पिता मंशापूर्ण मंदिर गए हुए थे।
Be First to Comment