शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां नया बलारी माता मंदिर के पास मिट्टी धंने से एक महिला की मौत हो गई और तीन की गंभीर हालत बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम अमरखोवा निवासी चार महिलाएं पुताई के लिए पोतनी मिट्टी खोदने के लिए खदान पर गई हुई थी। यहां खोदते समय मिट्टी महिलाओं के ऊपर आ गिरी जिससे वह उसमें दब गई। इस घटना में एक महिला अनूपी आदिवासी 60 वर्ष की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलां को ग्रामीणाों ने निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुरवाया थाना प्रभारी दीप्ति तोमर मय दलबल के मौके पर पहुंची और महिलाओं को इलाज के लिए रैफर करवाया।
Be First to Comment