Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय दिव्याग प्रतियोगिता में विकास खंड शिवपुरी का रहा दबदबा / Shivpuri News

 

शिवपुरी।
जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी माधव चौक प्रांगड़ मे विकासखंड स्तरीय दिव्यांग
क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के बाद 5 अप्रैल को को जिला स्तरीय दिव्यांग
क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि द्वारा
मां सरस्वती पूजन उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं भाग लेने
वाले दिव्यांग बालक-बालिकाओं को प्रेरणा स्वरूप पुरस्कारों का वितरण किया
गया। प्रतियोगिता मे विभिन्न विकासखंडों से लगभग 130 दिव्याग बालक-बालिकाओं
ने अपने क्षमता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। 

 

कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि दृष्टि दिव्याग शिक्षक रामगोपाल रावत एवं अन्य अतिथि के
रूप में हेमंत ओझा अध्यक्ष भारत विकास परिषद, महेंद्र जैन अतिरिक्त मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, केके शर्मा परियोजना अधिकारी, डीआर कर्ण
जिला परियोजना समन्वयक, महेंद्र सिंह तोमर जिला क्रीडा अधिकारी, हरीश शर्मा
सहायक परियोजना समन्वयक मौजूद रहे।

 

दौड़
प्रतियोगिता बालक बर्ग मे आयुष लाक्षाकार विकास खंड करैररा ने पहले एवं
छोटू बघेल दूसरे स्थान पर रहे। नीबू दौड़ में प्रथम स्थान शिवपुरी विकास
खंड की बालिका मूजक खान एवं दूसरे स्थान पर जय कुवर खनियांधाना रहे। कुर्सी
दोड़ मे बालक वर्ग मे कृष्ण कुमार लोधी पिछोर विकासखंड से एवं दूसरे स्थान
पर रोहित कुशवाह करैरा से रहे, खुशबू बघेल विकासखंड करैरा से प्रथम रहे एवं
आरती रजक शिवपुरी विकासखंड से रही। शिवपुरी विकास खंड के विनय बाथम ने
सर्वाधिक गोल फेक कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
एवं दूसरे स्थान पर विजय जाटव पोहरी ने प्राप्त किया। बालिकाओ की
प्रतियोगिताओ मे चित्रकला प्रतियोगिता मे वंदना प्रजापति विकास खंड कोलारस
से प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं आरती रजक विकासखंड शिवपुरी दूसरे स्थान पर
रही। मेहंदी प्रतियोगिता में वंदना प्रजापति विकास खंड कोलारस से प्रथम
स्थान प्राप्त किया एवं कृष्णा कुशवाह नरवर विकासखंड दूसरे स्थान पर रही।
साथ ही नरवर विकास खंड के कृष्णा कुशवाह रंगोली सजाने मे प्रथम रहे एवं
बंदना प्रजापति विकास खंड कोलारस दूसरे स्थान पर रही।

इन
सभी बच्चों को पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पृथक रूप से भी
पुरुस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर
द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के प्रतियोगिता आयोजन समिति के
सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अरविन्द वर्मा
बीएसी द्वारा सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: