शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने एक युवक को स्मैक का नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम गिरवानी में पुलिया गाजीगढ़ रोड पर एक युवक नशा कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। युवक के पास से स्मैक की पुयिा व स्मैक पीने की सामग्री जब्त की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Be First to Comment