Press "Enter" to skip to content

संजय सेन ने थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चे को किया रक्तदान / Shivpuri News

शिवपुरी। कहते हैं रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। समय पर अगर मरीज को रक्त मिल जाए तो उसे एक नया जीवनदान मिल जाता है। इसी सेवा संकल्प के चलते जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य संजय सेन ने बीते रोज अस्पताल में अपना रक्तदान किया। 

 

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में थैलेसिमिया पीड़ित एक बच्चा जिसका नाम शुभम कुशवाह है, भर्ती था यहां उसे ’ओ’ पॉजीटिव ब्लड लगाना था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी ’ओ’ पॉजीटिव ब्लड नहीं मिला। जब इस बात की जानकारी जय माई मानव सेवा समिति को लगी तो उन्होने समिति के सदस्य संजय सेन जिनका ब्लड ग्रुप ’ओ’ पॉजीटिव था को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही संजय अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। संजय के इस मानस सेवा कार्य के लिए समिति के सदस्य ने आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: