शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी इकाई ने रिपब्लिकन भारत चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका।
इस संबंध में अभाविप के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। परंतु जिस तरह महाराष्ट्र सरकार बदले की मंशा से अर्नब गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र का कोई महत्व नहीं रह गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के समर्थन में पूरा देश खड़ा है। क्योंकि उनके साथ जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार अपने आपको पेश कर रही है वह बिल्कुल अशोभनीय है। एबीवीपी इस तरह के हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और हमलोग इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस अवसर पर अभाविप के अनेक कार्यकर्ता मोजूद थे।
Be First to Comment