शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र से साल 2017 से गायब नाबालिग लड़की
को पुलिस ने चार साल बाद राजस्थान के सवाई माधौपुर से बरामद किया है। इस
बीच नाबालिग दो बच्चों की मां भी बन चुकी है। अपहरण के प्रकरण के चलते पति
को जेल भेज दिया गया है। जबकि लड़की अपने ससुराल लौट गई है।
जानकारी
के अनुसार कुलदीप सेन नामक लड़का साल 2017 में अपनी नाबालिग प्रेमिका को
भगाकर ले गया था। पुलिस ने मामले में छानबीन की और पता चला कि लड़का कराहल
का रहने वाला है। परिवार वालों से संपर्क साधा और सख्ती के बाद परिजनों ने
सवाई माधौपुर का पता बता दिया।
रविवार काे पुलिस
सवाई माधौपुर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर लिया। इस दौरान उसके दो बच्चे
भी हो चुके थे। दोनों को लेकर पुलिस शिवपुरी लौटी। न्यायालय में पेश करने
पर कुलदीप को जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग अपने मायके की जगह ससुराल चली
गई है। हालांकि लड़की अब बालिग हो चुकी है।
Be First to Comment