शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में एक महिला अपने पति के जेल जाते ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे भी दादा के हवाले कर गई।
ग्राम मड़वासा में चार महीने पहले राजेंद्र जाटव का विवाद हरिपुर के रहने वाले सब्बे सरदार से हो गया था। इस विवाद में राजेंद्र और उसके भाई दिनेश जाटव ने सरदार पर हमला बोल उसे घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर राजेंद्र जाटव और दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति के जेल में बंद होने पर पूजा की पड़ौस में रहने वाले युवक बलवीर से जान-पहचान बढ़ी और यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई और एक दिन वह अपने दोनों बच्चों को दादा के साथ छोड़कर प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। अब िस्थति यह है कि बच्चों को न तो पिता का असरा है और न ही माता का। वह अपने बूढ़े दादा मांगीलाल के साथ रह रहे हैं। दादा भी बच्चों के साथ गांव-गांव मांगकर अपना गुजारा कर रहे हैं। अब मांगीलाल ने एसपी से मामले में न्याया की गुहार लगाई है।
Be First to Comment