Press "Enter" to skip to content

वेतन बढ़ाने को लेकर सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कैसे चलेगा स्वच्छता अभियान

शिवपुरी। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नपा के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हे गई है। हड़ताल के पहले दिन नपा कर्मचारियों ने नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया। अब सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं ऐसे में कैसे स्वच्छता अभियान चलेगा।

सफाई कर्मचारी संघ के मनोज राहुरीकर नपा के सफाई कर्मियों ने अपनी वेतन बढ़ाने और सफाई कर्मियों को स्थाई करने जैसी कई मांगों को लेकर बीते एक साल से ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन आज तक हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसलिए अब सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल चलती रहेगी। मनोज ने बताया कि जो मांग हमने रखी है उसमें दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए और वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मियों को वरिष्ठता सूची में शामिल कर उन्हें वेतन वृद्धि, मकान किराए का लाभ दिया जाए एवं मृतक व सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को अवकाश का नकदी करण भी दिया जाए। वहीं अनुकंपा नियुक्ति एवं सेवानिवृत्ति के आश्रितों को विशेष नियुक्ति दी जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: