शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम फूलपुर में खेत पर काम कर रहे किसान पर फायर किए गए लेकिन वह बच गया। जब उसने फायर करने वालों को देखा तो वह नहीं दिखाई दिए। इसके बाद वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार बृजेन्द्र रावत पुत्र खैरसिंह निवासी ग्राम फूलपुर ने बताया कि 4 सिंबर को शाम के समय वह अपने खेत पर था तभी किसी ने फायर किया। जब आसपास देखा तो कोई नहीं दिखा। जिसके बाद वह थाने आया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
Be First to Comment