Press "Enter" to skip to content

नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी। सूबे में कोरोना के मामले बढऩे और नए वेरियंट के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार एलर्ट हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टरों निर्देश दिए कि टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। जिले में स्वास्थ्य व्यबस्था पर नजर रखें, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनजागरूकता के लिए स्वयं मैदान में उतरेंगे। सामाजिक संगठनों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा।

इसी कड़ी में आज शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुँचे जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, इसके साथ ही कोरोना के खतरे से निपटने के लिए जिला अस्पताल में मोजूद उपकरणों का जायजा लिया, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोरोना वार्ड सहित आईसीयू का भी निरक्षण किया।

बताना होगा कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल सहित cmho डॉक्टर पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषीश्वर साथ रहे। इस दौरान जिला अस्पताल के cmho डॉक्टर राज कुमार ऋषीश्वर ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को जिला अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य व्यबस्था का जायजा करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: