शिवपुरी। खबर सीहोर थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीहोर निवासी बल्ली केवट सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने बल्ली केवट की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बल्ली सहित दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Be First to Comment