Press "Enter" to skip to content

अभिभाषक संघ चुनाव का आया रिजल्ट, शैलेंद्र समाधिया ने धाकड़ को 279 मतों से मात देकर बने अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। बुधवार को अभिभाषक संघ शिवपुरी के चुनाव का परिणाम सामने आ गया। यहां बता दें कि मतदान के लिए पात्र 611 अभिभाषकों में से 563 ने मतदान किया। मतगणना सुबह 1 बजे न्यायालय परिसर में चुनाव अधिकारी दिलीपसिंह जादौन के नेतृत्व में आयोजित हुई। दोपहर 12 बजे के बाद काउंटिंग शुरू हुई।

यहां शैलेंद्र समाधिया ने 4116 मत हासिल कर सुरेश धाकड़ को 279 मतों से मात दी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी सीधा संघर्ष है। उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह सिकरवार और राजीव शर्मा के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें जितेन्द्र सिंह सिकरवार को 388 मत प्राप्त हुए वही राजीव शर्मा को 128 मत प्राप्त हुए। इस तरह जितेन्द्र सिंह सिकरवार ने राजीव शर्मा को 260 मतों से हराया है। सचिव पद के लिए भरत ओझा और पंकज आहूजा आमने सामने थे जिसमें भरत ओझा को 216 मत तो पंकज आहुजा को 319 मत हासिल हुए है। इसके साथ पंकज आहुजा ने 103 की बढत बनाते हुए भरत ओझा को पटकनी दी है। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल व्यास, ओमप्रकाश भार्गव तथा संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें गोपाल व्यास को 203 मत प्राप्त हुए है। इसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव को 208 मत मिले है। साथ ही तीसरे नंबर पर संजय शर्मा 131 मत प्राप्त हुए है। जिसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव ने यहां कांटे की टक्कर के बीच मात्र 5 मतों से विजय हासिल की है।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: