शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1370 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 735.81 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1428 मि.मी., बैराड़ में 1439.20 मि.मी., पोहरी में 1650 मि.मी., नरवर में 1483 मि.मी., करैरा में 1063 मि.मी., पिछोर में 1133.10 मि.मी., कोलारस में 1542 मि.मी., बदरवास में 1365.70 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1226 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Be First to Comment